/सोलन जिले के अर्की में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली ।

सोलन जिले के अर्की में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली ।



सोलन (अर्की ) 19 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा


पहलगांव में निर्दोष लोगो की हत्या के विरोध में पाकिस्तान पर किए गए हमले तथा आतंकवादियो के ठिकानो को नष्ट करने पर भारतवर्ष में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ।

इसी कडी के चलते सोलन जिले के अर्की उपमण्डल के भाजपाईयो ने भी आज तिरंगा यात्रा निकाल कर पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाए और आतंकवादियो के ठिकानो को सेना द्वारा पाकिस्तान में घुस कर नष्ट करने और सैकडो उग्रवादियो को मारने पर इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।

भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली में पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा जिला परिषद सदस्य भाजपा नेत्री आशा परिहार तथा अन्य भाजपा के नेता व कार्यकताओ ने भाग लिया ।

जानकारी के मुताबिक भाजपा की इस तिरंगा यात्रा का लोगो द्वारा स्वागत किया गया और भारत माता की जय तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए ।