सोलन (अर्की ) 21 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
सोलन जिले के अर्की न्यायालय परिसर में आज देश के दूसरे क्षेत्रो की तरह आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर आतंकवाद का विरोध करने की शपथ ली गई।

मिली जानकारी के मुताबिक इस आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर अर्की न्यायालय परिसर में आतंक का विरोध किया गया और इस बारे में समाज को जागरूक रहने पर बल दिया गया और इस तरह की घटनाओ के प्रति समाज को जागरूक करने तथा आतंकवाद से समाज पर पडने वाले प्रभाव पर भी चर्चा की गई ।

याद रहे कि आतंकवाद विरोधी दिवस पूरे देश में प्रतिवर्ष 21 मई को मनाया जाता है जिस के चलते हिमाचल में भी आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया है ।

यह दिवस आतंकवाद और हिंसा के खतरों के बारे में सभी वर्गों के लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ.साथ व्यक्तियों, समाज और देश पर इसके प्रभाव के बारे में भी जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है









