/बद्दी पुलिस द्वारा 859 ग्राम चरस और 380 नशीली कैप्सुल, 292 नशीली गोलियाँ और 63 नशीले इन्जैक्शन बरामद।

बद्दी पुलिस द्वारा 859 ग्राम चरस और 380 नशीली कैप्सुल, 292 नशीली गोलियाँ और 63 नशीले इन्जैक्शन बरामद।

नशे के खिलाफ़ अभियान में बद्दी पुलिस ने हासिल की बडी कामयाबी

नालागढ़ 23 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

बद्दी पुलिस के स्पैशल सैल X द्वारा पुलिस थाना मानपुरा के अन्तर्गत गांव टाणा (बागवानीया) में गत दिवस नशे के विरुद्ध बडी कार्यवाही करते हुए 859 ग्राम चरस और 380 नशीली कैप्सुल, 292 नशीली गोलियाँ और 63 नशीले इन्जैक्शन बरामद करने का दावा किया है।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि विश्वजीत मण्डल S/O श्री निरोध मण्डल हाल मालिक वंगाली क्लीनिक टाणा बागवानिया से 859 ग्राम चरस, 380 नशीली कैप्सुल, 292 नशीली गोलियाँ और 63 नशीले इन्जैक्शन बरामद करके नियमानुसार मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है ।

उन्होंने बताया कि विश्वजीत मण्डल उपरोक्त द्वारा खोले गये इस वंगाली क्लीनिक का कोई लाईसैंस/परमिशन थी भी या नही ,इस मामले में विस्तृत जांच चल रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है ।

उन्होंने जनता से अपील है कि वे अवैध मादक पदार्थ/ नशीली दवाईयां व गतिविधियों के बारे में पुलिस के साथ कोई भी जानकारी साझा करें ताकि इस बुराई को समाज से मिटाया जा सके ।