/बाड़ादेव पाँच पांडव मंदिर दुदल पोखर में 31 मई को होगी प्राण प्रतिष्ठा।

बाड़ादेव पाँच पांडव मंदिर दुदल पोखर में 31 मई को होगी प्राण प्रतिष्ठा।

सोलन (अर्की )26 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा।

सोलन जिले के अर्की उपमंडल में बाड़ी धर में दुदलेरी पोखर के पास नव निर्मित मंदिर का निर्माण पूर्ण होने के बाद मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा के पश्चात इनका स्थापन इस माह के आखिरी दिन की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए पहड़ बाड़ादेव मन्दिर दुदल पुखर डा. सरयाँज तह. अर्की जिला सोलन (हि.प्र.) कमेटी के अध्यक्ष द्वारा ने बताया गया कि पहड़ ,बाड़ादेव मन्दिर दुदल पुखर डा. सरयाँज तह. अर्की जिला सोलन श्री बाड़ादेव महाराज जी की असीम कृपा से नव निर्मित मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर सवा लाख गायत्री जप किया जा रहा है।


उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 27 मई 2025 दिन मंगलवार से पाठ आरम्भ किया जाएगा और प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से 31 मई 2025 दिन शनिवार को पूर्ण होने पर हवन (पूर्णाहुति)के पश्चात मूर्ति स्थापना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस के बाद दोपहर 3:00 बजे से भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने इस धार्मिक कार्य के पावन पर्व पर सभी क्षेत्र वासियों को परिवार सहित आमंत्रित किया है।