नालागढ़ 26 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ़ के विधायक बाबा हरदीप सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहा की छात्रा उमा देवी को सम्मानित किया।
गत दिनों हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा 10 + 2 कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था जिसमें कला संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहा की छात्रा ऊमा देवी ने श्रेष्ठ 10 मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया था। 500 में से 482 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम रही थी तथा हिमाचल की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया था।

विद्यालय स्तर पर दूसरे स्थान पर ज्योति ने 460 अंक तथा रीमा कुमारी 412 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही । याद रहे कि विद्यालय में 26 बच्चों ने 10+2 की परीक्षा दी थी जिसमें से 24 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

यह सम्मान उन्होंने जिला सोलन के उप शिक्षा निदेशक उच्चतर गोपाल चौहान की उपस्थिति में भेंट किया। बावा हरदीप ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र की किसान परिवार की बेटी की इस प्रकार की उपलब्धि सराहनीय है।









