/15 दिवसीय एनपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट रामशहर में संपन्न।

15 दिवसीय एनपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट रामशहर में संपन्न।

नालागढ़ 26 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/वर्मा

नालागढ़ के राम शहर में 15 दिवसीय एनपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन देर रात रामशहर में संपन्न हुआ, मिली जान कारी के मुताबिक इस टूर्नामेंट में शिमला, चंडीगढ़, बद्दी और आसपास के क्षेत्रों की लगभग 45 टीमों ने हिस्सा लिया।यह टूर्नामेंट 11 मई 2025 को शुरू हुआ था और इसका फाइनल मुकाबला रौनी 11 भटोली कलां और हॉट नाइट्स शिमला के बीच खेला गया।

फाइनल में रौनी 11 ने हॉट नाइट्स शिमला को हराकर ट्रॉफी के साथ-साथ 15,000 रुपये की नकद राशि अपने नाम की, वहीं, उपविजेता रही हॉट नाइट्स शिमला को ट्रॉफी और 9,100 रुपये की पुरस्कार राशि से संतोष करना पड़ा।

फाइनल मैच में हॉट नाइट्स शिमला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रौनी—11 को केवल 32 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में रौनी—11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र तीन ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। रौनी—11 के गुरनाम ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने 2 ओवर में 8 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

वहीं, प्रिंस ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

समापन समारोह में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक बावा हरदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने मैच का भरपूर आनंद लिया और आयोजकों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहन के लिए 11हजार रुपये की राशि प्रदान की। इसके अलावा, उन्होंने नेर गांव में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए 2,00,000 रुपये देने की घोषणा की और आश्वासन दिया कि इस कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। विधायक ने कहा, “खेल और सामुदायिक

इस अवसर पर ग्राम पंचायत रामशहर के पूर्व प्रधान वीरेंद्र शर्मा, ए.सी.ऐस. रामशहर के चेयरमैन मुनीष शर्मा, पूर्व उप प्रधान बाबूराम ठाकुर, अर्की क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार, पूर्व बीडीसी राजरानी, वार्ड मेंबर राकेश शर्मा, पूर्व वार्ड मेंबर हेमराज, पूर्व वार्ड मेंबर रवि शर्मा, युवा कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह ऐमी, विक्की, गवर्नमेंट कांट्रेक्टर अमर सिंह ठाकुर, लक्ष्मीकांत शर्मा, विनय कश्यप, किशनचंद ठाकुर सहित सैकड़ों दर्शक और प्रबुद्ध व्यक्ति मौजूद थे।