सोलन 2 जून
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
पूर्वोत्तर अकादमी शिलांग (मेघालय) द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय लेखक सम्मेलन (30-05-2025 से 01-06-2025) के बीच आयोजित किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक इस सम्मेलन में सोलन जिले के चार साहित्यकारों को पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी द्वारा राष्ट्रीय लेखक मिलन शिविर शिलांग में उनके हिंदी भाषा मे साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया।
सोलन से डॉ. शंकर लाल वशिष्ठ तथा डॉ. प्रेम लाल गौतम को पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। जबकि नालागढ़ से प्रो. रणजोध सिंह तथा बद्दी से डॉ. प्रताप मोहन भारतीय को डॉ. महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान 2025 से नवाजा गया।
सोलन जिले के चार लोगों को इस सम्मान मिलना सोलन जिले के लिए गर्व का विषय है।









