/किसकी नजर लग रही है नालागढ के व्यापारिक घरानो को ?

किसकी नजर लग रही है नालागढ के व्यापारिक घरानो को ?

नालागढ 10 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

औधोगिक नगरी नालागढ के बडे व्यापारिक घराने धीरे धीरे अपनी साख खोने लगे है
लोगो की माने तो कुछ लोग तो बाजार से बिल्कुल समाप्त ही हो गए , कुछ पर आपदा के बादल मण्डराने लगे है । नालागढ बाजार में एक समय जैना एण्ड कम्पनी का अपना बोलबाला था बाजार में इस व्यापारिक घराने के सामने कोई टिक नही पाता था । प्रतिस्पर्धा के चलते भी इस कम्पनी को कोई मात नही दे पाया था ,लेकिन वक्त ने करवट बदली और धीरे धीरे किसी की नजर लग गई और आज सब कुछ लगभग समाप्त हो गया है,जैना एण्ड कम्पनी का नाम बाजार में पूराना हो कर लोग भूलने लगे है ।

हाल ही में नालागढ एक और बडे कारोबारी का नाम इन दिनो चर्चा में है जिस पर भी कुछ वक्त की मार कहो व बदलते हालात में संकट के बादल मडराने लगे है कारण कोई भी हो लेकिन आपात काले विपरीत बुघ्दी वाली कहावत चिरतार्थ होती है जब बुरे दिन आते है तो उसके लिए किसी को भी दोष नही दिया जा सकता है ।

सभी अपनी सामर्थ्य और समझ के अनुसार अपने भाई बन्धुओ की राय पर चलते है ,लेकिन परमात्मा को क्या मंजूर है यह वही जानन हार है । भगवान सभी को कामयाबी हासिल करे,लेकिन एक कदम का भूला सौ कदम आगे निकल जाता है और अपना रास्ता खो जाता है ।