/काठा में 4 साल का बच्चा पानी के टैंक में डूबने से मौत मामला दर्ज।

काठा में 4 साल का बच्चा पानी के टैंक में डूबने से मौत मामला दर्ज।

नालागढ़ 11 जून ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

औद्योगिक नगरी बी बी एन के काठा में एक बच्चा पानी के टंकी में डूबने से मौत होने का समाचर मिला है।


इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि दिनांक 10.06025 को शिकायतकर्ता अनूप पुत्र श्री सिया राम निवासी गांव व डा0 मांडा थाना भौजीपुरा तहसील व जिला वरेली उत्तर प्रदेश व उम्र 31 साल के ब्यान पर मकान मालिक के विरूद्व पंजीकृत किया गया जिसमें शिकायतकर्ता ने तैहरीर किया है कि वह अपने परिवार सहित गांव काठा में लक्ष्मीनारायण कालोनी में रह रहा है वह व उसकी पत्नी निजी कम्पनी में काम करते है

दिनांक 10.06.25 को सुबह 8.30 बजे अपनी-2 डियूटी पर गए थे तो उनके पड़ोसी ने दिन में करीब 9.50 बजे उसे सूचना दी कि उनका 4 साल का बेटा रौनक उनके किराये के मकान के नजदीक निर्माणाधीन विल्डिंग के आगे पानी के टैंक में मुंह के वल पानी के टैंक में गिरा पड़ा है जिसमें किसी भी प्रकार की कोई चारदीवारी या लोहे की ग्रिल न लगा रखी है , जिस सूचना पर पुलिस द्वारा सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा बच्चे के शव को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।