/सोलन जिले के बाडी धार मेला इस साल धूम धाम के साथ मनाया जाएगा।

सोलन जिले के बाडी धार मेला इस साल धूम धाम के साथ मनाया जाएगा।

बढ़ती गर्मी के चलते मेले में भारी भीड़ के जुटने की उम्मीद।

सोलन (अर्की) 11 जून
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

मेले के आयोजन के लिए जहां ग्राम पंचायत सरयांज इस की तैयारी में लगी है वहीं बाड़ा देव मंदिर कमेटी भी इस मेले के आयोजन के लिए पूरी तैयारियां कर रही है ।

बाड़ा देव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीत वर्मा ने फरमान जारी किया है कि मेले परिसर की साफ सफाई के लिए सभी सदस्य बाड़ी में एकत्रित हो।

इस साल मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के चलते इस साल बाडी मेले में भारी रस होने की उम्मीद है ।


पंजाब हरियाणा और दिल्ली के अलावा हिमाचल में दूसरे राज्यों से आ कर काम करने वालों में भी इस मेले के प्रति काफी रुझान देखने को मिल रहा है ।बाडी में दुकानें लगाने वालों का आगमन भी अभी से शुरू हो गया है जिस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाडी के मेले में इस बार भरी भीड़ जुटने की उम्मीद है ।


बाड़ी धार मेले के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है इस क्षेत्र के लोगों ने भी अपने सगे संबंधियों को निमंत्रित करना शुरू कर दिया है।


बाडी धार को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की जिस मुहिम ने जोर पकड़ा है उसका प्रभाव भी इस मेले में देखने को मिलने के आसार है।