— बच्चों ने प्रकट की पिता के प्रति गहरी भावनाएँ
नालागढ 14 जून,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
माँ का आँचल डे केयर सेंटर नालागढ़ में फादर्स डे में आज फादर्स डे बड़े ही उत्साह, प्रेम और भावनाओं के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर बच्चों ने अपने-अपने पिताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता को कविता, चित्रकला और नाटक जैसी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यक्त किया। बच्चों की मासूम अभिव्यक्तियाँ और भावनाएँ इस आयोजन की आत्मा बन गईं।
शास्वत , आयुष , ओवी , आयन्स , शिवाय , दिलप्रीत , वेषु , रूद्र ,इतिका गुलेरिया , गर्वित , नायरा , आयरा , अथर्व , आरवी और अभी सहित कई बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में छोटे बच्चों की श्रेणी में इतिका गुलेरिया ने प्रथम, अथर और रूद्र ने द्वितीय, तथा गर्वित , आरवी और आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बड़े बच्चों की श्रेणी में शास्वत प्रथम, ओवी द्वितीय तथा ायांश और शिवाय तृतीय स्थान पर रहे।
बच्चों ने अपने मासूम शब्दों और सरल भावों में पिता के महत्व को बखूबी दर्शाया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की प्रबंधक श्रीमती रीना द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन सभी के लिए एक अत्यंत भावनात्मक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया।









