/नालागढ़ थाना में पंजीकृत साइबर अपराध के अभियोग में दो आरोपी महराष्ट्र से गिरफ्तार

नालागढ़ थाना में पंजीकृत साइबर अपराध के अभियोग में दो आरोपी महराष्ट्र से गिरफ्तार

कुल 7 आरोपी किए गिरफ्तार

शिमला 15 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

थाना नालागढ़ में पंजीकृत मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र से दो और आरोपियों को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। दिनाक 24-04-25 को थाना नालागढ़ में साइबर सेल बद्दी की शिकायत पर साइबर अपराध से संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया था।

इसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपियों के इस गिरोह द्वारा पूरे भारत में अलग-अलग राज्यों में नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करके बद्दी-नालागढ़ क्षेत्र में स्थापित विभिन्न बैंकों में पैसे डलवाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की जा रही है।

इससे पूर्व इस अभियोग में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस द्वारा दो आरोपियों, गुलशन शामदशानी पुत्र कानियन लाल, निवासी अम्बरनाथ मीरा अवलान फ्लैट नंबर 1803, शिव मंदिर के पास, मुंबई, उम्र 34 वर्ष और साहिल तोमर पुत्र विजय कुमार तोमर, निवासी ब्लॉक 13, कमरा 1, साईं अपार्टमेंट बिल्डिंग के पास, दुलारीपाड़ा, उल्हासनगर, महाराष्ट्र, उम्र 19 वर्ष को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है।

अब तक इस अभियोग में कुल सात आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।