सोलन ( अर्की ) 16 जून,
हिम नयन न्यूज ब्यूरो /नयना /वर्मा
सोलन जिले के बाड़ी धार जनपद का एतिहासिक बाड़ी मेला इस साल भी यातायात समस्या का शिकार हो कर रह गया ।
याद रहे कि बाड़ी धार में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय बाड़ी मेले में साल दर साल श्रध्दालुओ व पर्यटको की भीड बढती ही जा रही है लेकिन बाड़ी पहुंचने के लिए बने सम्पर्क मार्ग की सही व्यवस्था न होने के कारण यहां आने वाले लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पडा ।

इस साल पुलिस ने यातायात सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के उदेश्य से पुलिस प्रशासन ने पुलिस बटालियन से महिला पुलिस कन्सटेबलज की तैनाती की लेकिन बाडी सम्पर्क मार्ग में वाहनो के आर पार होने के लिए स्थानो का अभाव व बढते यातायात को सुचारू नही कर पाया । बाड़ी मेंले के लिए आने वाले कई श्रघ्दालुओ को सरयांज से ही वापिस होाने के लिए विवश होना पडा ।

इतना ही नही यहां मेेले आने वाले सरकारी अधिकारियो को भी यातायात की समस्या से जुझना पडा । अर्की के उपमण्डलाधिकारी को भी बाड़ी पहंचने के लिए घण्टो यातायात में रूके रहने के लिए विवश होना पडा ।

इस बारे में हिम नयन न्यूज से बात करते हुए उपमण्डलाधिकारी ने बताया कि इस स्थान के विकास के लिए यहां पहुंचने वाले मार्गो को भी व्यवस्थित करना आवश्यक है ।

उन्होने बताया कि बाड़ीधार सम्पर्क मार्ग को टू वे करने का प्रयास किया जाएगा । उन्होने बताया कि चौंरटू से बाडी सडक मार्ग जुडने से यहां यातायात व्यवस्था सुचारू की जा सकती है । उन्होने बताया कि इस बारे में स्थानीय जन प्रतिनिधियो के साथ बात करके इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ।









