मंशा राम अध्यक्ष और हिमांशु कौडल कानूनी सलाहकार चुने गए।
सोलन 29 जून,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
सोलन की कलीन सुधार सभा (वार्ड नं0-13 )की नई कार्यकारिणी का गठन आज हेम शंकर मामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक आम सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सेर क्लीन सुधार सभा वॉर्ड नं 13 की मासिक बैठक में सभा की नई कार्यकारिणी का गठन हेमशंकर शर्मा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से सफलतापूर्वक किया गया।

सभा की नई कार्यकारणी का गठन आगामी कार्यकाल (3वर्षों) के लिए किया गया है। यह कार्यकारिणी सभा के उद्देश्यों एवं मूल्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध है। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी इस प्रकार है।
मंशा राम तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एल.आर. दहिया, उपाध्यक्ष कैलाश डोगरा (बंटी) ओर जगदीश गर्ग, महासचिव वैनी प्रसाद, संगठन महासचिव विनोद ठाकुर, कोषाध्यक्ष के.के. शर्मा, लेखा परीक्षक के. एल. शर्मा, सलाहकार नरेन्द्र कुमार शर्मा,विधि सलाहकार हिमांशु कोंडल, संयुक्त सचिव रितेश शर्मा, संगठन सचिव उमेश कमल ओर मीडिया सलाहकार एवं प्रेस सचिव आदर्श टैगटा को नियुक्त किया गया।
ये जानकारी आदर्श टैगटा ने सांझा की है









