/आज अगर प्रदेश में चुनाव हो जाए तो कांग्रेस 8 सीटें भी नहीं जीत पाएगी – अनुराग

आज अगर प्रदेश में चुनाव हो जाए तो कांग्रेस 8 सीटें भी नहीं जीत पाएगी – अनुराग

शिमला 1 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर बिंदल की नियुक्ति से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा। आने वाले समय में अगर हिमाचल प्रदेश में चुनाव हो जाएगा तो कांग्रेस पार्टी को 68 में से 8 सीटें भी नहीं प्राप्त होगी और हिमाचल में जोरदार तरीके से कमल खिलेगा।

हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने में गांव-गांव में जनता कांग्रेस पार्टी से परेशान है और यह आवाज पूरे हिमाचल प्रदेश से आ रही है, कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह चरम पर है, कैबिनेट में लड़ाई हो जाती है, मंत्री आते नहीं है, पार्टी में केवल अध्यक्ष है और कोई पदाधिकारी एवं मंडल नहीं है और इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी एक लक्ष्य की ओर एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ शिमला जिले में एक साइट निरीक्षण के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर शारीरिक हमला करने के आरोपों के बाद एफआईआर दर्ज की गई है।

एनएचएआई के प्रबंधक (तकनीकी) अचल जिंदल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, जिन्होंने मंत्री पर 30 जून को भट्टाकुफर क्षेत्र में एक पांच मंजिला इमारत के ढहने के बाद साइट विजिट के दौरान मारपीट और मौखिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।
अगर मंत्री ही ऐसा कर रहे हैं तो सरकार क्या कर रही होगी।