बस चालक समेत तीन लोग घायल।
नालागढ़ 1जुलाई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा
नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर मंगलवार सुबह गोलजमाला के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी सरकाघाट डिपो की यह बस सरकाघाट से वाया नालागढ़ होकर चंडीगढ़ जा रही थी। बस में कुल 42 यात्री सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोलजमाला के पास मोड़ पर तेज रफ्तार के दौरान के कारण चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस सडक़ किनारे पलट गई।

हादसे के बाद मौके स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल नालागढ़ सिविल अस्पताल नालागढ़ पहुंचाया, तीन घायलों का उपचार चल रहा है और हालत स्थिर है जबकि बाकी यात्रियों को निगम की दूसरी बस में चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया।
इस बात की पुष्टि करते हुए एचआरटीसी डिप्टी डिविजनल मैनेजर विवेक लखनपाल ने पत्रकारों को बताया कि यह बस सरकाघाट से वाया नालागढ़ होते हुए चंडीगढ़ जा रही थी।
सुबह करीब 11 बजे गोलजमाला के निकट तेज रफ्तार के चलते वाहन चालक का नियंत्रण बस पर से हट गया और बस सडक़ किनारे पलट गई। बस में कुल 42 यात्री सवार थे। घायलों को तुरंत नालागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद बाकी यात्रियों को निगम की दूसरी बस के माध्यम से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।