/मानपुरा में अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज।

मानपुरा में अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज।

नालागढ़ 6 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/वर्मा

पुलिस थाना मानपुरा की पुलिस टीम ने गत दिवस गांव चुनड़ी मे गोपाल पुत्र नाथ राम निवासी गांव मलकूमाजरा, डाकघर भुड्ड, तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के कब्जा से 08 बोतल अवैध देसी शराब की बरामद करने का दावा किया है।

इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना मानपुरा में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)ए के अधीन मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।

उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।