/एन एच ए आई ,द्वारा हररायपुर में खोदे गए 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरा ट्रक।

एन एच ए आई ,द्वारा हररायपुर में खोदे गए 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरा ट्रक।

नालागढ़ 9 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

बद्दी-नालागढ़ फोरलेन एन.एच. पर हररायपुर में एन एच ए आई द्वारा की एक साल से ज्यादा समय से खोदी गहरी खाई में एक ट्रक समान सहित गिर गया। मिलिं जानकारी के मुताबिक यहां खड़ा एक लोडिड ट्रक बीती रात हुई जोरदार बारिश के चलते पानी से भरे 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। जिसने ट्रक को भारी नुक्सान हो गया है।

हररायपुर में फोरलेन कंपनी ने लगभग एक वर्ष पहले सड़क को चौड़ा करने के लिए खुदाई का काम किया था लेकिन खुदाई के बाद से यहां फोरलेन कंपनी का काम बंद है।

यह जान कारी देते हुए स्थानीय निवासी व पूर्व प्रधान दलीप चंद, अविनाश पंच, संजीव कुमार
पूर्व प्रधान, विक्की संधु, भीम सिंह ठाकुर, सलीम, नसीम, अबदुल, राहुल, सुरेन्द कुमार, योगराज भाटिया आदि ने आरोप लगाया है कि फोरलेन कंपनी की मनमानी कार्यप्रणाली स्थानीय वाहन चालकों व आम जनता के लिए परेशानी बन गई है। कई जगह पर सड़क की ऊंचाई इतनी बढ़ा गई जो लोगों को सिरदर्द होगया है। जन हित के लिए किया जा रहा यह कार्य जनता के लिए ही सिरदर्द बना दिया गया है।

लोगों का आरोप है कि फोरलेन निर्माता कंपनी ने मार्ग पर कई स्थानों पर अधूरे काम छोड़ रखे हैं जिससे स्थानीय लोगों को हर रोज समस्याओं से जुझना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई कई महीनों तक मार्ग पर खुदाई करके छोड़ रखी है जिससे बरसाती पानी की भी निकासी नहीं हो रही है।