सोलन 12 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा

हिमाचल के सोलन में गत शुक्रवार से सहज योगा सेमिनार का शुभारंभ श्री माता जी निर्मला देवी के रथ स्वागत के साथ किया गया।

यह जानकारी देते हुए सहज योगा ट्रस्ट के राज्य समन्वयक रवींद्र मनहास ने बताया कि,सोलन में सहज योगा के प्रचार प्रसार के अलावा यहां की बाल शक्ति के लिए ध्यान और इस से जुड़े अन्य क्रिया कलापों के बारे ज्यादा से ज्यादा जानकारी उपलब्ध करवाने के अलावा विश्व शांति के लिए हवन के साथ किया गया।

रवींद्र मनहास ने बताया कि इस तीन दिवसीय सहज सेमिनार में हिमाचल के सभी सहज योगियों द्वारा भाग लिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सहज योगा द्वारा कुंडलिनी जागरण का अनुभव इस के लाभ और इस के नियमों पर वक्ताओं द्वारा जानकारी साझा की जाएगी।

इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिस में बाल शक्ति तथा महिला शक्ति में भी भाग लिया।

रवींद्र मनहास ने बताया कि सेमिनार के दूसरे दिन बाल शक्ति के कार्यक्रम ,बच्चों के परिजनों को सहज योगा की जानकारी तथा कुंडलिनी जागरण का अनुभव करवाया जाएगा।

बताया कि सहज योगा सभी के लिए निशुल्क है और यह वैज्ञानिक कार्यक्रम है जिस की श्री माता जी निर्मला देवी जी द्वारा स्थापित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सहज योगा पूर्णतः निशुल्क है जिसमें किसी जाति ,धर्म व लिंग का भेद नहीं किया जाता है ।
इस अवसर पर सोलन में सहज योगियों द्वारा प्रचार प्रसार भी किया जिस में महिला शक्ति ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

रवींद्र मनहास ने बताया कि सहज योगा को sahajyoga .org पर ऑनलाइन भी सीखा जा सकता है ।उन्होंने बताया कि सोलन के अलावा हिमाचल के सभी जिला मुख्यालयों व तहसील मुख्यालयों पर साप्ताहिक ध्यान केंद्र चलाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि टोल फ्री नंबर 18003 0700 800 उनके व्यक्तिगत नंबर +91 94 18 06 94 11 तथा सोलन कमल चौहान +91 70 18 34 10 89 के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है ।










