नालागढ़ 17 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गतआज गाँव बोहरी में पुलिस टीम द्वारा गोविन्द सिंह पुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी गांव बोहरी डाकघर कुण्डलु तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के कब्जे से दौराने तालाशी Lomotil की 840 अवैध नशीली गोलियां बरामद करने का दावा किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आरोपी गोविन्द सिहं के विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ में 22-61-85 ND&PS अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

इस बात की पुष्टि करते हुए डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह इन नशीली गोलियों की खेप कहां से लाया करता था और इसका वितरण नेटवर्क कितना व्यापक है। उन्होंने बताया कि
आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।










