नालागढ 18 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन की एक खड्ड में अवैध खनन रोकने वाले उधोगपति सोनू से लडाई झगडा करने वाले दो आरोपियो को पंुलिस ने आज धर दबोचने का दावा किया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक गत 14 जुलाई को सोनू सिंह पुत्र श्री मनोज कुमार ने दिनांक 14-07-2025 को शिकायतकर्ता सोनू सिंह पुत्र श्री मनोज कुमार ने थाना बरोटीवाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनियों के साथ लगती बालद नदी में अवैध खनन किया जा रहा है और विरोध करने पर 8-10 लोगों द्वरा शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की गई है।
इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया किपुलिस द्वारा इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(2), 3(5), 303(2), खनन अधिनियम की धारा 21 तथा आयुध अधिनियम (Arms Act) की धारा 25-54-59 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया था । मामले में अनवेषण कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वार दिनांक 15-07-2025 को एक व्यक्ति जसवंत सिहं उर्फ जस्सा पुत्र रामनाथ निवासी कोटला डाकघर बरोटीवाला तहसील बद्दी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया गया था ।
मामले में आगामी अनवेषण कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 18-07-2025 को दो अन्य व्यक्ति सतीश कुमार पुत्र हरी राम निवासी गांव कल्याणपुर तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश व कृष्ण कुमार पुत्र जसवंत सिहं निवासी गांव अंद्रोला डाकघऱ पंजैहरा तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।
बद्दी पुलिस विभिन्न अपराधों एवं अवैध खनन की रोकथाम के लिए निरन्तर कार्यरत है और अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए नियमित विधि सम्मत कार्यवाही अमल में ला रही है।






