/न्यू टाउन बद्दी में भी अघोषित कट लगने से लोग परेशान।

न्यू टाउन बद्दी में भी अघोषित कट लगने से लोग परेशान।

आज शुक्रवार को 5 घंटे से ज्यादा का कट


बीबीएन 19 जुलाई ,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक नगरी बी बी एन में लोगों को सुविधाओं के नाम पर प्रशाशन व सरकार ने आंखे मूंद ली है।
इस नगरी में रहनेवाले लोगों के लिए नेशनल हाइवे और अन्य मार्ग ही बहुत बड़ी समय बने हुए है । अब यहां भारी गर्मी में अघोषित विद्युत कट लगने से लोगों का जीवन दूभर हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक विधुत उपमंडल बद्दी बरोटी वाला के तहत सिक्का होटल न्यू टाउन में विद्युत आपूर्ति वंद होने से लोगों को गर्मी में भरी परेशानी का सामना करना पड़ा । लोगों ने बताया कि आज शुक्रवार को विद्युत बोर्ड की लापरवाही से करीब 5 घंटे से ज्यादा समय बिजली बंद रही,जिससे लोगों ने बिजली बोर्ड निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं । औद्योगिक नगरी में कई हिस्सों में अघोषित कट लगने के कारण लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों रवि कुमार, रमेश कुमार राकेश कुमार ,महिन्द्र सिंह अर्जुन कुमार, बलविंदर सिंह, नरेश कुमार ,मदन लाल राम सिंह जोगिंदर सिंह ,हाकम सिंह ,कर्म चंद ,किशोरी लाल व सुनील कुमार ने बताया कि इन बिजली बोर्ड कर्मचारियों की कथित लापरवाही के चलते जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।