मुख्य मन्त्री के खासमखास विधायक संजय अवस्थी भी नही कर पाए इन सडको का समाधान ।
सोलन/ रामशहर/ अर्की 19 जुलाई
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /टीम
लोक निर्माण विभाग अर्की के अंतर्गत पडने वाली जाबलपुर से जयनगर सड़क मार्ग की हालत दयनीय होने से चार पंचायत के ग्रामीणों में सरकार एवं विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।लोगो ने बताया कि अर्की के विधायक संजय अवस्थी मुख्य मन्त्री के खासमखास होते हुए भी अर्की के विकास के लिए कुछ नही कर पा रहे है । जिस से लोगो का सरकार के प्रति रोष बढता ही जा रहा है ।
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क मार्ग की कुल दूरी 25 किलोमीटर है। इस मार्ग से चार पंचायत के हजारों ग्रामीणों को लाभ पहुंचता है। ग्रामीणों ने बताया कि जाबल से मनलोग कला 6 किलोमीटर और उखू से जयनगर वाया पंजल 13 किलोमीटर की हालत बहुत ही खस्ता है ।इस मार्ग पर जगह.जगह पर गहरे गहरे गड्ढे बने पड़े हैं।

उधर सरयांज से टेपरा के लिए निर्माणाधीन सडक में सरकारी तन्त्र के रवैये के चलते यहां की तीन पंचायतो के लोगो को भी भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है लेकिन सरकार के कान पर जूं नही रेंगती है । लोगो ने सरकार के पास कई शिकायते भी की लेकिन मात्र मामले को दबाने के अलावा कोई ठोस कार्यवाी नही हो पा रही है जिस से इस सडक का सुधार किया जाा सके ।
इन मार्गों से गुजरने वाले निगम के वाहन चालकों को भी भरी परेशानी का समाना करना पड रहा है । लोगो ने बताया कि कई बार तो परिवहन निगम की बसो के पट्टे तक टूट जाते है लेकिन सरकार इस आर ध्यान ही नही दे रही है ।

शिमला से येर बस तथा उधर जयनगर सडक पर दो सरकारी निगम की बसे चलती है इसके अलावा यहां चार निजी बस सुविधा के अलावा दो पहिया तथा छोट्टे वाहनो के अलावा,लोड ट्रक का आना जाना भी लगा रहता है लोगेो के विमार होने पर एम्बुलैंस के लिए भी परेशानी का सामना करना पडता है ।

क्षेत्र के ग्रामीण एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भी मांग की हैए कि अर्की विधान सभा क्षेत्र की सडको की हालात को सुधारने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को जारी किए जाएं










