/बरोटीवाला में उद्योगपति द्वारा दर्ज अवैध खनन मामले में और एक व्यक्ति गिरफ्तार।

बरोटीवाला में उद्योगपति द्वारा दर्ज अवैध खनन मामले में और एक व्यक्ति गिरफ्तार।

नालागढ़ 20 जुलाई
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा

गत 14 जुलाई को शिकायतकर्ता उद्योगपति सोनू सिंह पुत्र श्री मनोज कुमार ने थाना बरोटीवाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनियों के साथ लगती बालद नदी में अवैध खनन किया जा रहा है और विरोध करने पर कुछ लोगों द्वरा शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की गई है।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(2), 3(5), 303(2), खनन अधिनियम की धारा 21 तथा आयुध अधिनियम (Arms Act) की धारा 25-54-59 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया था।और मामले में अनवेषण कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि आगामी अनवेषण कार्यवाही करते हुए दिनांक 19-07-2025 को एक अन्य व्यक्ति महेश कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी गांव बरुणा तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।