/आयुष विभाग द्वारा बीसीसी फ्यूबा में हेल्थ चेक अप कैंप आयोजित।

आयुष विभाग द्वारा बीसीसी फ्यूबा में हेल्थ चेक अप कैंप आयोजित।

नालागढ़ 21 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

आयुष विभाग के आयुषमान आरोण्य मन्दिर, नंगल की चिकित्सा अधिकारी डॉ नीतू ठाकुर द्वारा बीसीसी.फ़्यूबा इंडिया लिमिटिड में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर कम्पनी के ही एच आर डिपार्टमेंट मैनेजर नरेश कुमार लखनपाल मुख्यातिथि रहे।

कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ नीतू ठाकुर , गुरचरण सिंह (मुख्य आयुष् फार्मेसी अधिकारी) एवं योगा गाईड अजैब सिंह नायर ने लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया।

इस अवसर पर विभिन्न बिमारियों से कैसे बचा जाएं इस बारे में कंपनी में काम करनेवाले मजदूरों। तथा स्टाफ को जानकारी दी ।

इस अवसर पर मजदूरों तथा स्टाफ को योगा अभ्यास भी करवाया गया।

आयुष विभाग की और से आयुष कैम्प में लोगों को मुफ्त को दवाईयों का भी वितरण किया गया।