/चंबा में हो रही निरंतर भारी बारिश के चलते विधानसभा अध्यक्ष का 21 से 23 जुलाई तक का दौरा रद्द

चंबा में हो रही निरंतर भारी बारिश के चलते विधानसभा अध्यक्ष का 21 से 23 जुलाई तक का दौरा रद्द

चंबा 21 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 21 से 23 जुलाई तक का अपना प्रवास कार्यक्रम रद्द कर दिया है ।

यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि गत रात्रि से जिला चंबा में हो रही निरंतर भारी बारिश तथा आगामी दो दिनों के मौसम की भविष्यवाणी को मध्य नजर रखते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने अपना तीन दिन का प्रवास कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

याद रहे कि हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ सालो से लगातार प्रकृतिक आपदाओ से लोगो को जान माल का नुकसान उठाना पडा है और इस के चलते नेतागण भी अपने अपने चुनाव क्षेत्र में जाने से कतराते है ।

याद रहे कि प्रशासन व मौसम विभाग की चेतावनी के कारण सांसद कंगना रणौत को भी अपने चुनाव क्षेत्र में न जाने से काफी ट्रोल होना पडा था ।