नालागढ 21 जुलाई.
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
मानपुरा पुलिस ने अवैध शराब का धन्धा करने वाले ढेला निवासी सुजीव कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के धारा 39;1द्ध के तहत मामला दर्ज करने का दावा किया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना मानपुरा के अंतर्गत गांव ढेला में पुलिस टीम द्वारा गत दिवस संजीव कुमार पुत्र श्री प्रेम चंद निवासी गांव ढेला डाकघर गुरूमाजराए तहसील बद्दी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के कब्जा से 05 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की गई।
इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना मानपुरा में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39;1द्धए के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है । उन्होने बताया कि मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।










