सोलन (रामशहर ) 22 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो /वर्मा
सावन महिने में हिमाचल के लगभग सभी क्षेत्रो से श्रघ्दालु कांवड में गंगाजल ला कर शिवालय पर शिव लिंग पर चढाने के लिए कठिन तपस्या कर रहे है ।
सोलन जिले के रामशहर क्षेत्र से गए कांवड भी यहां वापिस पहुंच रहे है । गत दिवस रामशहर में 23 कांवडियो भोले के भक्तो ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस कावड़ यात्रा के माध्यम से कांवडिये आम जनता को सनातन धर्म का जनसंदेश दे रहे हैं । प्रत्येक कांवडियेा द्वारा गंगा हरकी पौडी हरिद्वार से दो से पांच लीटर है गंगाजल ले कर यहां पहुंचे ।
कांवडियो ने हिम नयन न्यूज के प्रतिनिधी को जानकारी देते हुए बताया कि 23 जुलाई को 3.00 बजे के पश्चात वह अपने.अपने शिवालय में भजन संकीर्तन के साथ जलाभिषेक करेंगे ।

इन कांवडियो ने बताया कि वह निस्वार्थ भाव से भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं इस कांवड जत्थे में कई लोग पिछले कई सालो से इस यात्रा में शामिल हो रहे है ।इस कांवड यात्रा में कई महिलाओ ने भी अपनी भागीदारी दी ।







