/हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का कोना गांव में पहुंचने पर किया स्वागत

हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का कोना गांव में पहुंचने पर किया स्वागत

नालागढ़/बद्दी 24 जुलाई ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ गुरजीत सिंह।

सावन माह में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे कोना निवासी हरजिंदर सिंह, साहिल, गौरव, लक्ष्य, निखिल, मुकेश, शुभम, शुब्बा आदि कांवड़ियों का बुधवार को स्वागत किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक लोगों ने कांवड़ियों के कोना पहुंचने पर उन्हें फूल मालाएं पहनाई गई ,और ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान सम्मान समारोह में कांवड़ियों की श्रद्धा, समर्पण और धर्म के प्रति उनकी आस्था को नमन किया गया और कावड़ियों के स्वास्थ्य की जांच भी करवाई गई जिस पर उन्हें स्वास्थ्य पर आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों के इस कृत्य की सराहना की और इसे धर्म और समाज सेवा का बेहतरीन उदाहरण बताया।