/औद्योगिक नगरी ,बी बी एन को डस्ट बिन फ्री करने से लगे सड़कों पर कूड़े के ढेर।

औद्योगिक नगरी ,बी बी एन को डस्ट बिन फ्री करने से लगे सड़कों पर कूड़े के ढेर।

प्रभावित क्षेत्रों की नहीं ले रहा कोई सुध,लोग अनेक बीमारियों से पीड़ित।

नालागढ़ 24 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक नगरी बी बी एन को डस्ट बिन फ्री करने के फैसले के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

औद्योगिक नगरी में कूड़ा उठाने के लिए ये काम एक कम्पनी को दिया गया है लेकिन ड्यूटी/ मजदूरी करने वाले लोगों को निर्धारित समय पर घर से कूड़ा देना संभव नहीं हो रहा है और सड़कों के किनारे से हटे डस्ट बिन के स्थानों पर कूड़े के ढेर लगते जा रहे है।


लोगों ने बताया कि खेड़ा सहित बी बी एन के लगभग उन सभी स्थानों पर डस्टबिन न होने के बाद कूड़े के ढेर देखने को मिल रहे है।लोगों को रोजी रोटी के चक्र में इन गंदगी वाले स्थानों पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

लोगों ने बताया कि प्रशाशन या सरकार ने डस्ट बिन फ्री का गलत निर्णय ले कर लोगों का जीवन को नर्क बना दिया है।


लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार को लाभ देने के चक्र में यह योजना चलाई गई है जब की डस्ट बिन होने से कूड़ा उठाना पड़ता था।


खेड़ा वार्ड 4 के पीडब्ल्यूडी रोड के अलावा सेंटिस फार्मा के पिछले गेट के सामने भी कूड़े के ढेर देखने को मिल रहे है।

लोगों ने मांग की है कि इन ढेरों के पास डस्ट बिन लगाए जाए जिस से शिफ्टों में ड्यूटी करने वालों को भी सुविधा मिल सके।

लोगों ने बताया कि इस तरह के कूड़े के ढेरों से लोगों को कई महामारियों का सामना करना पड़ रहा है।