नालागढ़ 27 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा
हिमाचल पथ परिवहन निगम के नालागढ़ ड्राइवर यूनियन के प्रधान सुरेंद्र सिंह और परिचालक यूनियन के प्रधान देवेन्द्र भारद्वाज ने घोषणा की है कि पहली अगस्त 25 से सभी कर्मचारी 8 घंटे काम करेंगे और रात्रि सेवा में नहीं जाएंगे इन नेताओ ने कहा कि जो भी सरकार का नुकसान होगा और जनता को असुविधा होगी या कोई किसी तरह का जान माल का नुकसान होगा उसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन की होगी।
यह बात आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की मांगों को मनवाने के लिए सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच के सहयोग की घोषणा के बाद लिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक़ नालागढ़ ड्राइवर यूनियन के प्रधान सुरेंद्र सिंह और परिचालक यूनियन के प्रधान देवेन्द्र भारद्वाज ने बताया सरकार और प्रबन्धक कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है।
उन्होंने मीटिंग के दौरान कहा कि सरकार ने हमारी मांगे पूरी नहीं की तो निगम का कर्मचारी 01/08/2025 से 8 घंटे काम करेंगे और रात्रि सेवा में भी नहीं जाएंगे । उन्होंने कहा कि निगम का जो भी नुकसान होगा और जनता को असुविधा होगी अथवा कोई किसी तरह का जान माल का नुकसान होगा उसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन की होगी।
हिमाचल पथ परिवहन निगम नालागढ़ क्षेत्र में आज गेट मीटिंग सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के समस्त पदाधिकारीयों की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने तन मन धन से निगम के कर्मचारियों को समर्थन दिया मंच के अध्यक्ष जगतारसिंह जय किशन भीम सिंह जसवंत पटीयाल और रामलोक ने कहा कि हम निगम के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है ।








