/हिमाचल को प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र से मिले 220 करोड़।

हिमाचल को प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र से मिले 220 करोड़।

नई दिल्ली 27 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गत दिवस बताया कि हिमाचल सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) के पुनर्निर्माण के लिए 228.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता (ऋण) की मांग की थी। केंद्र सरकार ने 220.10 करोड़ रुपये राज्य को जारी कर दिए हैं।
भाजपा इस के बाद राज्य सरकार पर केंद्र को बदनाम करने का आरोप लगा रही है जबकि कांग्रेस पार्टी इस को अपना हक मन रही है।

उधर मंडी के सिराज के लोग हिमाचल सरकार से नाराज़ चल रहे है कि सरकार धरातल पर कुछ नहींकर रही है गत दिनों सरकार के एक मंत्री को इस प्रकोप का भजन होना पड़ा और मौके से भागना पड़ा था जिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है ।