स्थानीय विधायक हरदीप सिंह बावा ने इस कार्य की सराहना की।
नालागढ़ 28 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/वर्मा
नालागढ़ की छोटे साहिबजादे वैलफेयर सोसाइटी, झीड़ीवाला द्वारा आज मंडी जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए स्थानीय विधायक हरदीप सिंह बावा की अध्यक्षता में सहायता रवाना की गई।
आज नालागढ़ से मंडी के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री रवाना की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक छोटे साहिबजादे वैलफेयर सोसाइटी, झीड़ीवाला नालागढ़ द्वारा भेजी गई इस मदद में समाज की एकजुटता और इंसानियत की सच्ची मिसाल देखने को मिली।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक हरदीप सिंह बावा ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से ही हम एक मजबूत और संवेदनशील समाज का निर्माण कर सकते हैं।
इस अवसर पर विधायक ने लोगों की समस्याओं को भी सुना।
इस मौके पर एस.डी.एम. नालागढ़ राज कुमार और अन्य गण मान्य लोग भी मौजूद भी मौजूद रहे और राहत कार्य को सफल बनाने में सहयोग दिया।










