/नशे के विरुद्ध बद्दी पुलिस की कार्यवाही 7.033 किलोग्राम अफीम डोडे बरामद ।

नशे के विरुद्ध बद्दी पुलिस की कार्यवाही 7.033 किलोग्राम अफीम डोडे बरामद ।

नालागढ़ 28 जुलाई ,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत आज बद्दी पुलिस के Special Cell-X की टीम द्वारा झाड़माजरी में, बद्दी-बरोटीवाला रोड़ पर माईलस्टोन कंपनी के पास एक कार HR03-U-8780 से 7.033 किलोग्राम अफीम डोडे बरामद करने का दावा किया है।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि कार चालक की पहचान उगमा राम डारा पुत्र चेना राम निवासी गांव ललाण कलां डाकघर बडू तहसील परवतसर जिला नागौर राजस्थान हाल निवासी सीतोमाजरा कालौनी डाकघर मढांवाला तहसील कालका जिला पंचकुला हरियाणा के रुप में हुई है ,जिसे मौके से काबू किया गया और नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बरोटीवाला में धारा 15-61-85 ND&PS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आगामी अनवेषण में कार्यवाही जारी है।