/कुनिहार पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की चार पेटियां।

कुनिहार पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की चार पेटियां।

सोलन। अर्की 30 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

शादियों का सीजन होने के चलते लोगों दवारा बिना परमिट के शराब की पार्टी करने के विरुद्ध पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।लोकल लाइसेंसी से मोल भाव करने पर बात न बनने से साथ लगते अन्य जिलों से सप्लाई लाने पर प्रतिद्वंदी इस की सूचना पुलिस को दे देते है इस तरह का एक मामला कुनिहार में भी सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गत दिवस गाड़ी नंबर HP-64C-2622 जिसको सुरजीत नमक व्यक्ति चला रहा था से 04 पेटियां (कुल 48 बोतल) शराब देशी बरामद की गई ।

इस बात को पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस थाना कुनिहार में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त वाहन नंबर HP-64C-2622 को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी चालक सुरजीत कुमार पुत्र श्री किरपा राम निवासी गाँव आईथी डाकखाना कुनिहार तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० को BNSS, 2023 के प्रावधानों के अनुसार धारा 35(3) BNSS का नोटिस देकर पाबंद किया गया I

आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है I