नालागढ़ 30 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
बद्दी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खतरनाक व लापरवाही से गाड़ी चलाने, बिना नंबर प्लेट व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV ACT) के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग शीर्षकों में 234 चालान किए।
इस बात की पुष्टी करते हुए बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।










