/उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

नालागढ़, 31 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

नालागढ़ उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक उपमंडलाधिकारी राजकुमार की अध्यक्षता में गत दिवस बैठक का आयोजन किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक़ इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (नागरिक) राज कुमार ने बताया कि इस बार भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पुराने राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ के प्रांगण में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को समारोह की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल को आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनी लगाने, बाल विकास परियोजना अधिकारी नालागढ़ को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए जागरूकता प्रदर्शनी तथा स्वास्थ्य विभाग को समारोह स्थल पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर स्थापित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर तहसीलदार नालागढ़ हुस्न चंद, विभिन्न निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों के अध्यापकगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।