शिमला 1 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
आज शुक्रवार को हिमाचल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने 16 आईएएस के तबादला आदेश जारी किए हैं।
सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक
- वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सी. पॉलरासु को सचिव (सहकारिता, बागवानी और कृषि) नियुक्त किया गया है।
- आईएएस ए. शैनामोल को सचिव (प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण और विदेशी असाइनमेंट और लोक शिकायत निवारण) की जिम्मेदारी दी गई है।
- आईएएस डॉ. राज कृष्ण परुथी को मंडी मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है।
- आईएएस सुदेश कुमार मोकटा को विशेष सचिव (उद्योग) की जिम्मेवारी दी गई है।
- आईएएस दोरजे छेरिंग नेगी को सहकारी समितियों का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
- आईएएस कमल कांत सरोच को हिमऊर्जा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया है।
- नीरज कुमार को परिवहन विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।
- डॉ. निपुण जिंदल को एचआरटीसी काप्रबंध निदेशक बनाया गया है।
- आईएएस अरिंदम चौधरी को हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
- आईएएस शुभ करण सिंह को विशेष सचिव (एमपीपी और पावर और एनसीईएस बनाया गया है।
- नियुक्ति का इंतजार कर रहीं गंधर्व राठौर विशेष सचिव (कार्मिक) की जिम्मेदारी दी गई है।
- आईएएस शिवम प्रताप सिंह को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।
- आईएएस अभिषेक वर्मा को डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
- आईएएस दिव्यांशु सिंघल को अतिरिक्त उपायुक्त सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) नियुक्त किया गया है।
- आईएएस जितेंद्र सांजटा जो सचिव विनियामक आयोग हैं उनको विशेष सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) के पद पर नियुक्त किया गया है। वे निदेशक, स्वास्थ्य का कार्यभार भी देखेंगे।
- आईएएस हेमिस नेगी को नगर एवं ग्राम नियोजन का निदेशक नियुक्त किया गया है।










