/अर्की के तनसेटा से चोरी कार को पुलिस ने 24 घंटों के भीतर किया बरामद।

अर्की के तनसेटा से चोरी कार को पुलिस ने 24 घंटों के भीतर किया बरामद।

तनसेटा के ही 25 वर्षीय युवक ने दिया था इस घटना को अंजाम

सोलन (अर्की) 2 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिले के अर्की उपमंडल के तनसेटा गांव से गत दिवस चोरी की गई कार को पुलिस ने 24 घंटों के भीतर बरामद करने का दावा किया है।


मिली जान कारी के मुताबिक गत दिवस रात्रि के समय तनसेटा निवासी सुरेंद्र कुमार की कार Quanto गाडी नम्बर CH-01AQ-8707 पार्किंग स्थान से चोरी हो गई त्यासंजिकीनसूचना अर्की पुलिस को दी गई पुलिस ने फौरी कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी और अन्य तकनीक साक्ष्यों की मदद से कार और इसके चोर को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली ।


इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार चंदेल ने बताया कि 31-07-2025/01-08-2025 की रात्रि को कार चोरी हुई थी जिसकी कीमत लगभग 5,00,000/- है।

अर्की की पुलिस टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए उक्त मामले में संलिप्त आरोपी मनीष कुमार पुत्र श्री कमलेश कुमार निवासी गांव तनसेटा डा०खा० जोबडी तह० अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 25 वर्ष को दिनाक 01-08-2025 को गिरफतार किया तथा चोरी हुई गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया ।

उन्होंने बताया कि गिरफतार आरोपी को आज दिनाक 02-08-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

गिरफतार आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।