लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ रोट्टो का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता
चण्डीगढ 2 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
शव अंगदान के क्षेत्र में अपने राष्ट्रीय नेतृत्व को सुदृढ़ करते हुएए पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ लगातार दूसरे वर्ष प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ रोट्टो पुरस्कार जीतकर एक बार फिर अग्रणी बनकर उभरा है . 2019 में इस पुरस्कार की शुरुआत के बाद से यह उसकी तीसरी राष्ट्रीय जीत है।
यह सम्मान आज ’राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन नोट्टो के तत्वावधान में प्रतिष्ठित डॉ बी आर अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र नई दिल्ली में आयोजित 15वें भारतीय अंगदान दिवस समारोह में प्रदान किया गया।’
यह क्षण माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति से सचमुच यादगार बन गयाए जिन्होंने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
स्वास्थ्य नीति में अपने परिवर्तनकारी नेतृत्व के लिए जाने जाने वाले राजनेताए नड्डा ने नैतिक अंगदान को बढ़ावा देनेए प्रत्यारोपण समन्वय को सुव्यवस्थित करने और प्रभावशाली जन जागरूकता के लिए पिछले कुछ वर्षों में देश द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति की सराहना की।
यह पुरस्कार पीजीआईएमईआर के निदेशक प्रो विवेक लाल के नेतृत्व में पीजीआईएमईआर के एक प्रतिष्ठित प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्राप्त किया गया जिसके साथ पंकज राय उप निदेशक प्रशासन प्रो डॉ विपिन कौशल चिकित्सा अधीक्षक और नोडल अधिकारी रोट्टो पीजीआईएमईआर, और सुश्री सरयू डी मदरा सलाहकार आईईसी ध्मीडिया भी मौजूद थीं।







