/औद्योगिक नगरी बीबीएन की समस्याओं से लड़ने के लिए आगे आई श्री राम सेना ।

औद्योगिक नगरी बीबीएन की समस्याओं से लड़ने के लिए आगे आई श्री राम सेना ।

नालागढ़ (बद्दी) 3 अगस्त
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

औद्योगिक नगरी बी बी एन की समस्याओं से लड़ने के लिए श्री राम सेना ने बीड़ा उठाया है।यहां की जलवंत समस्या फोर लेन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जा रहा है,जिस की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।


याद रहे कि औद्योगिक नगरी बी बी एन में अपराध व असुविधाओं का अंबार है लेकिन वर्तमान में यहां राष्ट्रीय उच्च मार्ग जो फोर लेन बनाया जा रहा है सभी की परेशानी का सबब बन कर रह गया है।

इस के निर्माण के लिए लगी संस्थाएं व सरकारी विभाग शायद इस कार्य को पिछले कई सालों से नाकामयाब साबित हो रही है।

लोगों की समस्याओं को देखते हुए बद्दी की श्री राम सेना ने इस मामले को सभी स्तरों पर उठाने का बीड़ा उठाया है।समाज को के सभी वर्गों को जागृत करके उनका सहयोग ले कर इस काम को सरकारों और विभागों से कम समय में पूरा करवाने का प्रयास शुरू किया है।श्री राम सेना ने जहां इस आंदोलन को जनजागरण के रूप में चलाया है वहीं राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को जगाने का भी प्रयास किया है।


श्री राम सेना ने केंद्रीय मंत्रालयों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी यह के लोगो के नरकीय जीवन की तस्वीरें बता बता कर जगाने का प्रयास किया है।

बिगड़े सामाजिक ढांचे और स्वार्थ की पराकाष्ठा पर पहुंचे समाज के आगे इस तरह के सामाजिक कार्य को करवाना अपने आप में एक चुनौती से कम नहीं है देखना है कि लोगों को इस भयंकर समस्या से कब निजात मिलती हैं।


श्री राम सेना बद्दी के अध्यक्ष राजेश जिंदल ने सोशल मीडिया में दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि हिमाचल में “बीजेपी और कॉंग्रेस ने ही तो सत्ता अदला-बदली करके ली है, अब जनता इनको ना बोले इनकी कमियां ना निकाले तो क्या इसमें किसी विदेशी पार्टी की कमी बोल दें ताकि काम ना करने वाले खुश हो जाएं…”

श्री राम सेना द्वारा किए जा रहे प्रयास की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है परंतु इन के इस प्रयास को राजनेता किस तरह लेते है यह समय ही बताएगा।