नालागढ़ 4 अगस्त
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
थाना नालागढ़ के अंतर्गत गत दिवस गांव सेरी निचली में एक युवक नंदलाल उर्फ नंदू पुत्र मान सिहं निवासी गाँव सेरी डाकघर व तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के कब्जे से उसके द्वारा छिपाकर रखा 8.20 ग्राम हिरोइन/ चिट्टा बरामद किय़ा गया। ।
इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्माने बताया कि जिस पर कार्यवाही करते हुए NDPS अधिनियम के अंतर्गत थाना नालागढ़ में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आगामी अनवेषण में कार्यवाही जारी है।










