नालागढ़ 05 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत बद्दी पुलिस के Special Cell-X की टीम द्वारा सोबन माजरा में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पास एक HYUNDAI CRETA कार न0 HP-12P-3399 को रोककर तलाशी लेने पर उसमें सवार दो व्यक्तियों भूपिन्द्र सिंह पुत्र छांगा राम निवासी गांव रोतांवाला डाकघर लोधीमाजरा तहसील बद्दी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश व रोहित धीमान पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव नंदपुर डाकघर लोधीमाजरा तहसील बद्दी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के कब्जे से 13.06 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद करने का दावा किया गया है।
इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए थाना नालागढ़ में ND&PS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि मामले में आगामी अन्वेषण कार्यवाही जारी है।








