पुलिस अधीक्षक ने लोगों से सहयोग की करी अपील।
नालागढ़ (बद्दी) 6 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
औद्योगिक नगरी बीबीएन में भारी बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हुआ है।

बद्दी पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों और डायवर्जन रूट्स पर ट्रैफिक को सक्रिय रूप से नियंत्रित किया जा रहा है।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि बद्दी पुलिस की सभी नागरिकों से अपील है कि वे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें और बिना आवश्यक कारण के यात्रा से परहेज करें।
उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।










