/हिमाचल में पत्रकों पर एफआईआर दर्ज करने का विरोध।

हिमाचल में पत्रकों पर एफआईआर दर्ज करने का विरोध।

लोकतांत्रितक प्रक्रियाओं में अभिव्यक्ति की आजादी पर बताया प्रहार।

सोलन( बद्दी) 6 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ और मीडिया फाउंडेशन ने हिमाचल में पत्रकारो पर दर्ज एफ आई आर का विरोध किया है।

पत्रकार संगठन ने सरकार को चेताया है कि पत्रकारों पर दर्ज एफआईआर तुरंत वापस ले

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के शिमला से पत्रकार संजीव शर्मा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई एक सूचना को लेकर उन पर दर्ज एफआईआर को आल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश ठाकुर , शांति गौतम ने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों को सरकार न छीने।

रजनीश ठाकुर ने कहा कि एफ आई आर को तुरंत रद्द करे प्रदेश सरकार रजनीश ठाकुर ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में यह सरेआम अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात है जिसको बर्दाशत नहीं किया जाएगा।

हिमाचल सदियों से लोकतांत्रितक प्रणाली में विश्वास रखता है और मीडिया पर छोटी छोटी बातों को आधार बनाकर मामले दर्ज करना उसकी आवाज को दबाने का प्रयास करना स्वीकार्य नहीं होगा।

इस मौके पर सोलन के पत्रकार राजन अरोड़ा ,बद्दी से ओम शर्मा विजय चंदेल , परमजीत ,जगत, देहरा से राम लाल , शाहपुर से अमित शर्मा, धर्मशाला राकेश भारद्वाज, ऊना से जितेंद्र शर्मा, पंजाब से दिनेश हलन, आदि अलग-अलग संगठनों के पत्रकारों ने भी मांग उठाई है कि शिमला के पत्रकार के ऊपर जो एफ आई आर दर्ज हुई है उसको सरकार रद्द करें अन्यथा पत्रकार भी आदोलन पर उतरने को मजबूर हो सकते है।