/भींयूखरी के कर्म सिंह के आकस्मिक निधन पर जनकल्याण समिति द्वारा 10000/की सहायता।

भींयूखरी के कर्म सिंह के आकस्मिक निधन पर जनकल्याण समिति द्वारा 10000/की सहायता।

कल्याण समिति मृतक के तीनों बच्चों की 12 वी तक की शिक्षा में भी करेगी मदद

नालागढ़ 10 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

कर्म सिंह सुपुत्र श्री दिला राम गांव कुसरी मदद की गई।सामाजिक संस्था कल्याण समिति द्वारा नंद करलाटा में 76वा ₹10000 का चैक पीड़ित परिवार दिया गया।

याद रहे कि ग्राम पंचायत भींयूखरी के गांव कुसरी के दिलाएं के बेटे करम सिंह का 19-07-2025 को आकस्मिक निधन हों गया था । कर्म सिंह ड्राइवर का काम करते थे इनकी उम्र महज 38 साल थी।मृतक के 3 छोटे छोटे बच्चे है ।और करम सिंह एक मध्यम वर्गीय परिवार से थे।

जनकल्याण समिति द्वारा पीड़ित परिवार की तुरंत मदद की गई।

जनकल्याण समिति उनके तीनों बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में 12वीं कक्षा तक पूरी मदद करेगी और समय-समय पर पढ़ाई के लिए चैक देती रहेगी और भी जनकल्याण समिति विभिन्न प्रकार के कार्य क्षेत्र में कार्य करती रहती है।

इस मौके पर स्थानीय परिवार व स्थानीय मनोज कुमार पवन ठाकुर शिशुपाल आदि उपस्थित थे ।जन कल्याण समिति अध्यक्ष विशाल परमार और राकेश कुमार ,हुकुमचंद, कृष्ण कुमार ,समिता परमार ,राजेंद्र कुमार और भाग सिंह आदि उपस्थित थे।