/नालागढ के तेज तरार विधायक भी नही भरवा पा रहे है राष्ट्रीय उच्च मार्ग के खड्डे ।

नालागढ के तेज तरार विधायक भी नही भरवा पा रहे है राष्ट्रीय उच्च मार्ग के खड्डे ।


लोगो ने सरकार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए इन खड्डो को मिट्टी पत्थर से भरने की लगाई गुहार


सोलन( नालागढ) 11 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन के नालागढ विधान सभा क्षेत्र में पडने वाले क्षेत्र से हो कर गुजरने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग की दयनीय हालत से लोगो का जीवन दुभर हो गया है । लोगो ने सरकार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए इन खड्डो को मिट्टी पत्थर से भरने की गुहार लगाई है ।

खेडा से नालागढ आने जाने के लिए लोगो को चार गुणा समय लग रहा है रास्ते में पडे खड्डो में छोट्टे वाहन निकालने में तो परेशानी का सामना करना ही पडता है लेकिन यहां बडे ट्रको व बसो को भी इन गड्डो के कारणा आगे निकलपाना मुश्किल हो गया है । पीर स्थान ,खेडा ,पैट्रौल पम्प के सामने, किरपालपुर, न्यू नालागढ को जाने वाले चौक ,के आगे कालेज तक सडक पर दो दो फीट के गड्डे पडे है ,जिन में पानी भरे रहने से वाहनो को भी क्षतिग्रस्त होना पड रहा है इन वाहनो में बैठे बुजुर्गो व मरीजो को तो और भी मुश्किल का सामना करना पड रहा है ।


लोगो ने बताया कि नालागढ विधान सभा के विधायक बावा हरदीप सिंह एक तेज तरार नेता है लेकिन लोक निर्माण विभाग पर उनका भी कोई नियन्त्रण नही है लोगो ने मांग की है कि विभाग के पास बजट की कमी है तो इन गढो में पत्थर व मिट्टी ही भरवा दे तो भी कुछ तो राहत मिल जाएगी ।

याद रहे कि बद्दी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खराब हालत में सुधार के लिए श्री राम सेना द्वारा चलाए गए अभियान से गढो में मिटृी व पत्थर भर दिए गए जिस से वाहन चालको को गढों में राहत मिल रही है ।