/मां के डांटने पर ग्यारह साल की नाबालिग घर से भाग नेरवा में करने लगी चौकीदारी ।

मां के डांटने पर ग्यारह साल की नाबालिग घर से भाग नेरवा में करने लगी चौकीदारी ।


पुलिस टीम ने खोज निकाला ,परिजनो को सुरक्षित किया सुपूर्द

सोलन 11 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

मां की डांट पडने पर अपने घर से चचेरे भाई के साथ चौपाल के नेरवा भागी नाबालिग को पुलिस ने खोज निकाला । बताया जाता है कि सोलन में एक 11 साल की नाबालिग लडकी को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया जिस से नाराज हो कर लडकी ने अपने चचेरे भाई के साथ धर से बिना बताए भाग कर नेरवा में किसी बागीचे में चौकीदारी का कााम पकड लिया । चार अगस्त से भागी इस नाबालिग को पुलिस ने 10 अगस्त को शिमला जिला के नेरवा चौपाल क्षेत्र से बरामर करके सुरक्षित उसके परिजनो को सौंप दिया ।


इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार चन्देल ने बताया कि जाँच के दौरान नाबालिग को किसी द्वारा बहला फुसलाकर ले जाना न पाया गया है ,मामले में जाँच जारी है