/औधोगिक नगरी बीबीएन मे बच्चो के गुम होने के मामलो में बढौतरी ।

औधोगिक नगरी बीबीएन मे बच्चो के गुम होने के मामलो में बढौतरी ।


नालागढ 12 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन में बच्चो के गुम होने के मामले दिन प्रतिदिन बढते ही जा रहे है ।
मिली जानकारी के मुताबिक आज भी इस तरह एक गुम शुघ्दा बच्चे को पुलिस ने बरामद करने का दावा किया है ।


इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि आज पुलिस थाना बद्दी में दो महिलाएं एक 7 वर्षीय बालक हिमांशु को लेकर पहुँचींए जिन्हें वह साईं रोड़ पर पानी की टंकी के पास रोते हुए मिला था।

पुलिस थाना बद्दी में तैनात आरक्षी मक्खण सिंह ने बच्चे को लेकर सरकारी स्कूलों एवं आसपास के क्षेत्र में खोजबीन कीए जहाँ स्कूल स्टाफ की मदद से पता चला कि हिमांशु बिलांवाली सरकारी स्कूल में पढ़ता है और पास ही रहता है।

तत्पश्चात पुलिस द्वारा बच्चे को उसके घर पहुँचाकर उसकी माता रेखा देवी, निवासी बिलांवाली, बद्दी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के सुपुर्द किया गया। बच्चा स्वस्थ एवं सुरक्षित है।