बीबीएन 13 अगस्त
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी व पालमपुर पंचरुखी की आशवी धीमान को हरियाणा में राष्ट्र गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम समाचार क्यारी मीडिया द्वारा करवाया गया ।
आशवी को यह अवार्ड अपनी पहाड़ी संस्कृति को प्रमोट करने और उसे आगे बढ़ावा देने के लिए दिया गया है ।
आशवी को यह अवार्ड हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, एम सी जे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांति गौतम के हाथों दिया गया
आशवी मात्र 7 साल की है और वह पालमपुर के केंद्रीय विद्यालय में दूसरी कक्षा की छात्र है।
आशवी अपने हिमाचल की संस्कृति को अपने हिमाचल और हिमाचल के बाहर अपने डांस और मॉडलिंग के माध्यम से प्रमोट करती है।
आशवी को 15 अगस्त को दिल्ली में भी बाय-बाय एस फाउंडेशन संस्था और भारतीय सम्मान एवं विकास मंच और इंडियन फार्म नेशनल हार्मनी संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा मोहन लाल बडोली, मीडिया सचिव हरियाणा सरकार प्रवीण अत्री,
आशीष कुमार ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।










